भरतपुर 2 सितंबर
बाइक की चैन में साड़ी फंसने से गिरे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से हुए घायल
भरतपुर. नदबई में डहरा सड़क मार्ग पर गांव बेलारा के पास अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर आ रही महिला की साड़ी बाइक की चैन में फंस गई। जिससे बाइक सवार पति पत्नी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव खटोटी निवासी मुकेश (35) अपनी पत्नी बती (32) को सोमवार को बाइक से लेकर नदबई आ रहा था। घायल मुकेश ने बताया की जैसे ही वह नदबई डहरा सड़क मार्ग पर गांव बेलारा के पास पहुंचे, तो बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की साड़ी बाइक की चैन में फंस गया। जिससे बाइक सवार पति पत्नी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दंपती को उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पति के पैरों में चोट आई है, तो वहीं पत्नी के हाथ, पैरों में चोट आई है। घायल पत्नी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे