भरतपुर 22 अगस्त
बाइक के सामने अचनक सांड आने से बाइक सवार मां बेटा हुए गंभीर रूप से घायल
भरतपुर.जिले के कस्बा नदबई स्थित नगर सड़क मार्ग पर भीटकी मंदिर के समीप आवारा सांड ने बाइक सवार मां-बेटे को घायल कर दिया। घटना की सूचना पर एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल मां बेटे को इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मां और बेटा नदबई से गांव रौनीजा जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे नदबई नगर सड़क मार्ग पर भीटकी मंदिर के पास सड़क पर सांड आने से बाइक सवार दो जने घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार गांव रौनीजा निवासी राजकुमारी (45) पत्नी गिरवर और उसका बेटा गौरव घायल हो गए। सूचना मिलते ही नर्सिंगकर्मी विष्णु शर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल दोनों मां बेटे को 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल राजकुमारी के सिर में चोट आई है और उसके बेटे गौरव के पैर में हल्की चोटी आई है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे