अभिषेक श्रीवास्तव R9 भारत बाइक चोरी करने के अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार गोण्डा।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वाहन चोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शाहपुर की ओर से चचरी की तरफ 02 लोग चोरी की मोटरसाईकिल के साथ आ रहे है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस बल द्वारा घेराबन्दी करके 02 अभियुक्तों- 01. विकास तिवारी उर्फ भुलावन, 02. विशाल सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाईकिल व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त विकास तिवारी उर्फ भुलावन के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व अभियुक्त विशाल सिंह के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग जनपद लखनऊ, बहराइच व आस-पास के अन्य जनपदो से मोटरसाईकिल चुराते है तथा उनका नम्बर प्लेट बदलकर उन्हे अन्य-अन्य स्थानों पर बिक्री कर देते है।