बाजार में खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार

बाजार में खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर। हलेंना थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाजार में खड़ी कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपी अर्जुनसिंह पुत्र फूलसिंह उर्फ आला जाति जाटव उम्र 24 साल व रामअवतार पुत्र दौलती जाति जाटव उम्र 19 साल निवासीयान खेडली गुर्जर थाना हलैना बताए गए है। गौरतलब है कि मंगलवार को पीड़ित कपिल चौधरी निवासी झारकई ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह अपनी क्रेटा गाड़ी नंबर RJ05-CB-3802 से भरतपुर से हलैना आ रहा था, तभी हलैना से पहले एक स्पेलन्डर मोटरसाईकिल पर सवार शरारती तत्वो को हाईवे पर गाडी लहरा कर नही चलाने के लिए समझाया गया। जिससे नाराज होकर बाइक सवार युवको ने पीछा किया और मार्केट में पीछे से गाडी को बाइक से टक्कर मार दी और पीछे से गाडी पर पैट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़ित ने बताया था कि गाड़ी में आग लगाने के दौरान वह और उसका दोस्त योगेन्द्र सिह गाडी में ही बैठे हुये थे। दोनो ने मुश्किल से अपनी जान बचायी।।

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!