बाड़ी विधानसभा के भाजपा मंडल सैपऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आठवें संस्मरण पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा योग एवं प्राणायाम करके योग दिवस मनाया गया

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामविलास बघेल द्वारा योग से होने वाले लाभ के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया महामंत्री केजी तिवारी ने कहा कि योग मन की शांति के साथ साथ शरीर को स्वस्थ एवं निरोग बनाता है एवं जीवन को अनुशासित करता है योग एवं प्राणायाम हमें अपनी दिनचर्या में नियमित करने चाहिए जिससे कि शरीर स्वस्थ रहे एवं शारीरिक क्षमता का विकास हो सके आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा देश के युवाओं के लिए लाई गई अग्निपथ स्कीम सेना में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी एवं देश को आर्थिक संबल प्रदान करेगी इसलिए सभी युवाओं से अनुरोध है कि वह किसी के बहकावे में ना कर देश की रक्षा करने के लिए अग्निवीर बनकर देश को सुदृढ़ एवं मजबूत तथा शक्तिशाली बनाने का गौरव प्रदान करें बलवीर सिंह परमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश योग गुरु की भूमिका निभा रहा है पूरा विश्व योग को एक क्रांतिकारी परिवर्तन के रूप में अनुभव कर रहा है इस अवसर पर रामविलास बघेल केजी तिवारी बलवीर सिंह परमार बृजेश बघेल जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो राम हेत कुशवाहा राम खिलाड़ी लक्ष्मण कोहली सुरेश कुशवाहा अजय पहाड़िया रमेश कुशवाहा रविंद्र शर्मा उपसरपंच आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर