बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

देवरिया(सू0वि0) 04 अप्रैल।  आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में किया गया। बाबू इंटर कॉलेज बूथ लो टर्न आउट के अंतर्गत है, जहाँ वोटिंग प्रतिशत 30 से कम है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने कहा कि जनपद में 60 लो टर्न आउट बूथों का चयन किया गया है, जहाँ पर मतदान 30 फीसदी से कम है ऐसे मतदान केंद्रों पर लो टर्न आउट बुलावा टोली का गठन किया है। बुलावा टोली में सम्बंधित क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्री, शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी की एक टीम है जो घर घर जाकर मतदान करने हेतु लोगो को प्रेरित करते हुए जागरूक करेंगे।
डीपीओ ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और एक जून को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। उन्होंने छात्रों के अभिभावकों से भी संवाद किया और उन्हें भोजपुरी भाषा में लिखित जिलाधिकारी की पाती सौंपी। कार्यक्रम में मतदाता शपथ एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी विमल पाल सिंह, प्रधानाचार्य, बापू इंटर कॉलेज, सलेमपुर, मुख्य सेविका उपस्थित थी।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!