बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों को जत्था
पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा
झारखण्ड पलामू :- जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों के कांवरिया कजरू खुर्द बकस बाबा के प्रांगण से बुधवार के दिन गाजे -बाजे के साथ बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुए . इस बार श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखी गई. लगभग 52 श्रद्धालु निजी साधन से भगवान शिव का जयघोष करते हुए यात्रा पर निकले. इस दौरान समाजसेवियों ने भगवा अंगवस्त्र देकर रवाना किया. वहीं मौके पर पहुंचे चिकित्सा पदाधिकारी विश्रामपुर राजेंद्र प्रसाद ने श्रद्धालुओं के बीच स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स दिए. उन्होंने लोगों के बीच मेडिकल किट देते हुए किस बीमारी में कौन सी दवा और कितनी खानी है विस्तार पूर्वक बताया. अपना मोबाइल नंबर लोगों के बिच देते हुए कहा बीच रास्ते में कहीं भी ऐसा लगे कि स्वास्थ्य में थोड़ा भी गड़बड़ी है तो तुरंत मुझे फोन कर संपर्क करें ताकि फोन के माध्यम से भी आप लोगों को मैं स्वास्थ्य संबंधी दवा एंव इससे जुड़े जानकारी दें सकूँ.मौके पर
सतबीर सिंह, सुनील पासवान, बिरकेस्वर विश्वकर्मा, निखिल पांडेय, मथुरी बारी, दिलीप पासवान, बीरेंद्र सिंह, विजय चंद्रवंशी, द्वारिका चंद्रवंशी, छोटू ठाकुर, बिरंजन पाल, कृष्णा ठाकुर, गोबिंदा मेहता,
के अलावा अन्य कई लोग को उपस्थित है