बारिश के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हुए…..

भरथना जनपद इटावा से सूरज कुमार की रिपोर्ट:-

बारिश के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हुए।

 

तहसील क्षेत्र के सैफी गांव के धर्मेंद्र कुमार पुत्र लाखन सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बारिश के दौरान घर के कमरे की कच्ची छत का हिस्सा अचानक गिर पड़ा, घटना से ठीक पहले मेरी पत्नी गीता अंदर कमरे में बैठी हुई थी,मां के बुलाने पर बाहर आते ही कमरे की छत गिर पड़ी,हादसे में कोई हताहत नही हुआ मगर गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया है।
इसके अलावा दिलीप कुमार पुत्र प्यारेलाल के कच्चे मकान का कमरा गिर गया, हरकेश पुत्र बुलाखी व दिनेश पुत्र नाथूराम के घर कच्चे कमरों का हिस्सा गिर क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!