राकेश कुमार/बिहटा रिपोट
पटना से सटे बिहटा के बाबा बिटेश्वर नाथ मंदिर के पीछे से बिहटा के वी न्यूज़ 24 न्यूज़ चैनल के संवाददाता रईस अहमद का पल्सर 150 रंग काला और लाल गाड़ी न०:-BR01CS4243 6:45 में एक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया बाइक पर आगे वी न्यूज़ 24 एवं पीछे प्रेस लिखा हुआ है,घटना के क्रम में पत्रकार रईस अहमद ने बताया कि कल शाम में बिहटा कुछ सामान खरीदने आया था

, मैं अपना बाइक बाबा बिटेश्वर नाथ मंदिर के पीछे लगा कर सामान खरीदने चला गया, जब सामान खरीद कर आया तो मैं बाइक वहां नहीं पाया, जिसके बाद मैं आस पास के लोगों से पूछताछ किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया, तब मुझे लगने लगा कि मेरा बाइक चोरी कर लिया गया है, उसके बाद मैं बिहटा के कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो कई फुटेज में अज्ञात चोर बाइक ले जाते दिखाई दे रहा है, वही पत्रकार के द्वारा बिहटा थाने में आवेदन भी दिया जा चुका है पर अभी तक घटनास्थल पर पुलिस आयी नही है, लेकिन सवाल ये है कि जब पत्रकार का बाइक ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का बाइक का क्या हाल होगा, अब देखना यह होगा कि पुलिस इस घटना पर कितना खरी उतरती है और कब तक पत्रकार का बाइक मिल पाता है।