रोशन यादव R9 भारत टीवी ब्यूरो चीफ बेमेतरा

बेमेतरा: 16.06.2022 की दरम्यानी रात्रि में जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक 06 चक्का वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 6248 जिसमे मवेशी को कत्लखाना नागपुर ले जाकर कत्ल करने के उद्देश्य से भरकर मवेशियो को संबलपुर,नवागढ, बेमेतरा के रास्ते होते हुये नागपुर की ओर परिवहन किया जा रहा है, उक्त सूचना पर थाना नवागढ स्टाफ गवाहो के साथ थाना के सामने स्टापर लगाकर एम्बुश लगाया गया। उक्त वाहन का चालक वाहन को चालाकी से न रोककर बेमेतरा रोड की ओर भागने लगे। मवेशी तस्करी की सूचना से नियंत्रण कक्ष बेमेतरा को अवगत कराते हुए बेमेतरा से पुलिस बल लगाने पाईंट दिया गया। बाद भाग रहे वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 6248 का पीछा करते हुए नवागढ बेमेतरा मेन रोड झालम मोड के पास वाहन में बैठे तीन व्यक्ति वाहन रोककर भागने लगे उसमें से एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया और दो व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम पिलास मसीह ऊर्फ गोल्डी ऊर्फ बोल्टी पिता प्रदीप मसीह उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं. 17 बैतलपुर थाना सरगांव जिला मुंगेली का रहने वाला बताया। पकडे गये व्यक्ति पिलास मसीह द्वारा बताया गया कि एक अन्य साथी अपने आयसर वाहन 10 सी 6248 में पांमगढ क्षेत्र जिला जांजगीर से एक और साथी के सहयोग से 29 नग मवेशी भरकर बैतलपुर लाया, बाद बैतलपुर से वह तीनो वाहन को नागपुर कत्लखाना ले जा रहे थे इनके सामने से एक साथी अन्य वाहन से रास्ता बताते हुए जा रहा था। तथा अपने मोबाईल के जरिये लगातार संपर्क में था। आयसर वाहन 10 सी 6248 में बिना चारा,पानी की व्यवस्था किये बिना एवं क्रुरता पूर्वक भरे 29 नग मवेशी कीमती करीबन 1,00,000/- रूपये एवं घटना के दौरान प्रयुक्त 02 नग किपैड मोबाईल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियो के द्वारा षडयंत्र पूर्वक मवेशियो को आयसर ट्रक में क्रुरता पूर्वक भरकर बिना हवा पानी चारा की व्यवस्था किये नागपुर कत्लखाना कत्ल करने ले जाने के उद्देश्य से 29 नग मवेशी का परिवहन करते पाया जाने से आरोपियो के विरूद्ध अपराध सदर धारा 6,10 छ.ग. कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004, 11 पशु क्रूरता अधि. 1960,120 बी भादवि कायम कर विवेचना में लेकर आरोपी पिलास मसीह ऊर्फ गोल्डी ऊर्फ बोल्टी पिता प्रदीप मसीह उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं. 17 बैतलपुर थाना सरगांव जिला मुंगेली को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अन्य फरार आरोपियो की पता तलाश की जा रही है।
जप्त संपत्ति – 01 आयसर वाहन 10 सी 6248 कीमती करीबन 6,00,000/-रूपये, जिसमे 29 नग मवेशी कीमती करीबन 1,00,000/- रूपये भरा हुआ, 02 नग किपैड मोबाईल कीमती करीबन 2,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 7,02,000/- रूपये जप्त किया गया।