बेमौसम बरसात व तूफानी हवा ने किसानों की किस्मत पर फेरा पानी किसान बैठे हैं सरकारी मरहम के इंतजार में

कोटा ग्रामीण

कोटा ब्यूरो चीफ मुकेश गोस्वामी

बेमौसम बरसात व तूफानी हवा ने किसानों की किस्मत पर फेरा पानी किसान बैठे हैं सरकारी मरहम के इंतजार में

कोटा इटावा क्षेत्र में 9 मार्च ग्राम पंचायत करवाड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा मे बेमौसम बरसात और तेज हवा से चने और गेहूं की फसल हुई खराब
तेज हवा चलने से किसानों की फसल जमीन पर सो गई जिससे किसानों को नुकसान होने का संकट दिखाएं दे रहा है और अन्य फसलें भी बेकार होती हुई दिखाई दे रही है फसल आड़ी पड़ जाने के कारण पैदावार में 50 परसेंट तक का नुकसान किसानों को उठाना पड़ता चला आ रहा हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के किसानों चने और सरसों गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर सो गई है वह पूरी तरह खराब हो चुकी हैं।

ग्रामीणों की मांग है की सरकार द्वारा फसल खराबे का जल्द सर्वे करवा कर किसानों को उचित मुआवजा एवं फसल बीमा क्लेम मुआवजा दिलाने के लिए सरकार जल्द कदम उठाए जिससे पीड़ित किसानों को सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!