बेहतरीन पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर चौकी उप निरीक्षक को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से मिला सम्मान पत्र

जिले के बेहतरीन और उत्कृष्ट पुलिस व्यवस्था हेतु तेजतर्रार व निर्भीक व निष्पक्ष कार्य हेतु अपनी अलग पहचान बनाने वाली आराधना बनोदे को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया सम्मानित
विदित हो कि 17 जून 2022 को राजधानी रायपुर में विभिन्न चौकियों थाना प्रभारियों को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सम्मानित किया था इसी तारतम्य में सूरजपुर जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले के चेंद्रा चौकी उप निरीक्षक सुश्री आराधना बनौदे को भी छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी सम्मानित किया
आपको बताते चलें कि सुश्री आराधना बनोदे अपने उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्य हेतु निर्भीक और निष्पक्षता के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई हैं और यह जिले और ग्राम पंचायत चेनद्रा के लिए गौरव की बात है कि उन्हें सुश्री आराधना बनोदे जैसा तेजतर्रार महिला चौकी उप निरीक्षक को मिला है।
R9भारत
ब्यूरो चीफ इमरान अहमद
सूरजपुर छत्तीसगढ़