बेहतर प्रत्याशी के चयन का पहला विकल्प है ओपी की दावेदारी – नेताप्रतिपक्ष पूनम

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

बेहतर प्रत्याशी के चयन का पहला विकल्प है ओपी की दावेदारी – नेताप्रतिपक्ष पूनम

ओपी जैसा योग्य अनुभवी क्षमता वान विधायक चाहिए

गोपाल पुर कोड़ा तराई मंडल में नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी का धुंआ धार जन संपर्क

रायगढ़:- गोपाल पुर कोड़ा तराई मंडल में नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी ओपी चौधरी के पक्ष में धुआं धार जन संपर्क कर रही। पुनम सोलंकी ने कहा यह चुनाव जनता लड़ रही है और पूरा माहौल ओपी के पक्ष मे नजर आ रहा। भाजपा नेत्री ने कहा पहली बार रायगढ़ की जनता को योग्य प्रत्यासी के चयन का विकल्प मिला है ।कोड़ा तराई गोपाल पुर मंडल में जन संपर्क के दौरान आम जनता ने एक स्वर से कहा ओपी जैसा योग्य अनुभवी क्षमता वान विधायक चाहिए।नेता प्रतिपक्ष ने कहा समस्याओं के समाधान के लिए जन प्रतिनिधि योग्य काबिल के साथ साथ अनुभवी क्षमता वान होना चाहिए। भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी में ये सारी खूबियां है ।उक्त बाते नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी ने कोड़ा तराई गोपाल पुर मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही। भाजपा नेत्री ने कहा जैसी मोदी ने देश को विकसित राष्ट्र की कतार में ला खड़ा किया उसी तर्ज में ओपी चौधरी भी छत्तीसगढ़ राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त विकसित राज्य बनायेंगे। रायगढ़ से उनका चुनाव लडना रायगढ़ वासियों का सौभाग्य है। भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए पुनम सोलंकी ने कहा भूपेश के भरोसे पर मोदी की गारंटी भारी है। प्रदेश की सभी विवाहिता महिलाओ को प्रति माह एक हजार रुपए देने का निर्णय महिलाओ की दशा दिशा बदलेगा। 5 सौ रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने का निर्णय सराहनीय है।भूपेश का भरोसा इसलिए कमजोर है कि किसानो को फसल का मूल्य किश्तों में घुमाकर भुगतान किया जायेगा जबकि मोदी की गारंटी है कि अन्नदाताओं को बिना घुमाए एक मुश्त भुगतान किया जायेगा।जन संपर्क के दौरान कोड़ा तराई गोपाल पुर मंडल के काली छापर गोपाल पुर,नवापारा वार्ड में जन संपर्क किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!