बैरागढ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर को रंगेहाथ चोरी गए चारपहिया वाहन समेत किया गिरफ्तार कीमती 2,05,000 रूपये का मशरूका जप्त

Riport By-साहिल

थाना बैरागढ- दिनाँक 12.01.23 को वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे अपराधियो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की पतारसी व अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य मे दिनाँक 12.01.23 को थाना बैरागढ क्षेत्रांतर्गत राधा कृष्ण परिसर वनट्री हिल्स बैरागढ से चोरी गई आई 20 कार एमपी 04 सीआर 2650 ग्रे रंग की कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैरागढ में अपराध क्रमांक 58/23 धारा 379 भादवि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश हेतू कंट्रोलरूम व अन्य थानों को बताया गया तत्काल चैकिंग पाईंट सीहोर नाका पर लगाया जाकर वाहन को तलाश की गई जो दौराने चैकिंग सीहोर नाका पर वाहन चालक समेत वाहन मिला जिससे पूछताछ पर कोई संतोषप्रद दस्तावेज व उत्तर नही दिया जिसे अभिरक्षा में लेकर थाना आए पूछताछ पर अपराध सदर में वाहन को विधीवत जप्त किया गया तथा आरोपी जसवंत सिंह उर्फ विक्की पिता जोगिंदर सिंह उम्र 29 वर्ष नि. ग्राम मडियाला थाना गुडूस जिला तरनतारण अमृतसर पंजाब हाल किराए का मकान राहुल नगर बैरागढ से वाहन जप्त कर अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है अन्य वाहन के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।
बरामद संपत्ति- कार क्रमाँक MP04-CR-2650 कीमती 2,05,000 रूपये ।
आपराधिक रिकार्ड- आरोपी के विरूद्ध मारपीट एवं चोरी के दो प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, उनि एम एल सौलंकी, सउनि शैलेंद्र सिह, प्रआर विवेक, मनीष, इमरान, आर. अर्जुन, यश की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!