ब्रम्हलीन हो चुके परम पूज्य संत श्री पुरुषोतम दास महाराज जी की पुण्यतिथि पर राम दरबार वामनी नदी पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है।

बाड़ी
आचार्य महेश शास्त्री सनौरा वालों ने कथा वाचन करते हुए कहा कि परमात्मा की प्राप्ति भजन से हो सकती है पृथ्वी पर परमात्मा जब जब आते है अपने भक्तों के लिए आते हैं और अपने भक्तों को दर्शन देकर उनकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं कि मानव का कर्तव्य है कि तप करें भगवान के बताए गए मार्ग का अनुसरण करें ।भगवान श्री कृष्ण योग योगेश्वर है जब पृथ्वी पर उनका प्राकट्य हुआ तो जेल के सारे बंधन टूट गए, तो कहने का भाव है कि जब जब परमात्मा का प्राकट्य होता है तो संसार के बंधनों से छुटकारा मिलता है। मनुष्य का देह धारण करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि परमात्मा की प्राप्ति हो। पृथ्वी पर जब जब अधर्म बढ़ता है तो भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण मानव रूप में पृथ्वी पर आते है । व्यक्ति मन ,कर्म ,वचन से प्रभु की शरण में चले जाये तो प्रभु माफ कर देते हैं । कथा का 10 दिसंबर तक चलेगी 11 दिसंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।महंत बनवारी दास के सानिध्य में कथा का आयोजन हो रहा है।
फोटो कैप्शन; कथा वाचन करते हुए आचार्य महेश शास्त्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!