राष्ट्रीय शिक्षा से संज्ञानित कराने एवं जनजागृति के उद्देश्य से समस्त विकास खंड में एक साथ “हमारा आंगन – हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना है। जिसके फलस्वरूप आयु वर्ग 3-6 वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों ने नामांकन एवं नियमित उपस्थिति में बढ़ोतरी होना अपेक्षित है। पूर्व माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत संबंधित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के प्राथमिक विद्यालय के नोडल अध्यापक एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सहयोग से अभिभावक अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में नियमित भेजेंगे एवं समय-समय पर आयोजित अभिभावक बैठकों में भी प्रतिभाग करके अपने बच्चों के प्रगति से अवगत हो सकेंगे। साथ ही अन्य को भी प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं उद्घाटन विकास क्षेत्र हरहुआ के खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संदर्भदाता एसआरजी श्री राजीव कुमार सिंह जी द्वारा किया गया एवं एआरपी श्री विमल कुमार सिंह, श्री रवीकिरण राय तथा संकुल शिक्षक – श्री अजय कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार, श्री महेश कुमार आदि उपस्थित थे। स्वागत गीत कमपोजिट विद्यालय बेलवरिया की कक्षा 8 की दो छात्राओं अंजली और नेहा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कमपोजिट विद्यालय बेलवरिया के शिक्षिका प्रीति सिंह, अरुणा देवी, इंदिरा कुमारी, प्रियंका सिंह, वंदना सिंह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी हरहुआ डॉ आशुतोष कुमार पांडे द्वारा किया गया।
हरहुआ ब्लॉक रिपोर्टर – रोशन रघुवंशी
ब्यूरो चीफ वाराणसी – आलोक कुमार सिंह
R9 भारत नेशनल न्यूज