नगर में जगह-जगह रथ यात्रा हुआ स्वागत
ललितपुर। नगर में धूमधाम के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इस आयोजन को भव्यता देने के लिए आतिशबाजी एवं संपूर्ण यात्रा मार्ग पर ड्रोन के जरिए पुष्प वर्षा की गई। वहीं, रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजनों पर थिरकते नजर आए।
शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। जैसे ही भगवान के दिव्य विग्रह को भक्ति भाव के साथ गर्भ ग्रह से रथों पर विराजमान करने के लिए निकाला गया, वैसे ही भगवान के जयकारे लगने लगे। इस दौरान श्रद्धालुओं में दर्शन व प्रसाद पाने की होड़ मच गई। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ अपने गरुण ध्वज रथ पर एवं भगवान बलभद्र जी अपने तल ध्वज रथ पर एवं बहन सुभद्रा अपने पद्म ध्वज रथ पर सवार थे। इन रथों को श्रद्धालु खींच रहे थे। रथ यात्रा के मार्ग पर श्रद्धालु कतारबद्ध खड़े थे। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन पाकर खुद को कृतार्थ पाया। रथों के आगे-आगे चांदी की झाड़ू से श्री जगदीश मंदिर समिति एवं श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति के पदाधिकारी व सदस्य सफाई कर रहे थे ।
ललितपुर से R9 भारत के लिए रिपोर्टर प्रमोद बबेले की रिपोर्ट
भक्ति भाव से निकली जगन्नाथ रथ यात्रा…….
भक्ति भाव से निकली जगन्नाथ रथ यात्रा