भगवान को स्मरण कर श्रीहरि वृद्ध आश्रम संचालक का जन्मदिन मनाया,……

लोकेशन – विदिशा म.प्र.

जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी

स्लग – भगवान को स्मरण कर श्रीहरि वृद्ध आश्रम संचालक का जन्मदिन मनाया

 

एकंर – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में स्थित वृद्ध जनों का अपना घर श्रीहरि वृद्ध आश्रम में आज आश्रम संचालक वेद प्रकाश शर्मा का जन्म दिन प्रभु भक्ति के साथ मनाया गया सुंदर कांड का भव्य आयोजन भी किया गया प्रभु ने हमे ये सुंदर जीवन दिया हैं सुन्दर दुनिया दिखाई उस प्रभु का स्मरण सर्व प्रथम करके अपना जन्म दिन सार्थक किया भव्य सुंदर कांड का पाठ करते करते बुज़ुर्ग माता पिता भजनों की धुन पर नृत्य करते रहे आश्रम एक सकारात्मक ऊर्जा में बदल गया सुंदर कांड के आयोजन के पूर्व संध्या के समय वेद प्रकाश शर्मा अपनी पत्नि आश्रम अध्यक्ष इंदिरा शर्मा पुत्री समृद्धि शर्मा के साथ गो शाला पहुंचकर गायों को हरी घास खिलाई संस्था उपाध्यक्ष गो शाला संरक्षक विष्णु नामदेव ने तिलक माला पहनाकर भव्य स्वागत कर जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं आश्रम में मुक्त निशा तक विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने आकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं भगवान के भजनों के बीच मुक्त निशा तक प्रभु कृपा बरसती रही जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!