भदोही: बिना किसी कारण के धधका 100 साल पुराना पेड़
> भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के तुलसीकला गांव में एक अजीब घटना सामने आई है। रामलीला मैदान में स्थित 100 वर्ष से अधिक पुराने हरे पीपल के पेड़ में अचानक आग लग गई
> गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की यह घटना है। पूरी तरह हरा-भरा पीपल का पेड़ बिना किसी स्पष्ट कारण के जलने लगा।
> घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। दमकल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। यह पीपल का पेड़ गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।
R9• भारत न्यूज़ ब्यूरो चीफ (भदोही)
चन्दन कुमार दूबे कि रिपोर्ट