भरतपुर 2 सितंबर
भरतपुर की बेटी लावण्या सिंह ने खेलो इंडिया वूमन्स लीग जूड़ों मे स्वर्ण पदक पर कब्जा कर जिले का नाम किया रोशन
भरतपुर. महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित हो रही खेलो इंडिया वुमन्स लीग जूडो में भरतपुर की लावण्या सिंह ने सब जूनियर की 44 किलोग्राम भारवर्ग में गुजरात की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 44 किग्रा में कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। लावण्या ने फ़ाइनल मुकाबले में “कोउचिमाकीकोमी” टेक्निक लगाकर गुजरात की खिलाड़ी को हराया। लावण्या का पिछले साल सिल्वर मेडल आया था। लावण्या दो साल से शल्य क्रीड़ा संगम में प्रेक्टिस कर रही है। लावण्या ने स्टेट और नेशनल में सात मेडल जीते हैं। खेलो इंडिया के नेशनल गेम्स केरल में होंगे जिनमें लावण्या भाग लेगी। लावण्या को सरीना फ़ाउण्डेसन ने स्पॉन्सर कर रखा है। लावण्या का फुल डाईट किट और उसका टूर्नामेण्ट का खर्च सरीना फ़ाउण्डेसन ही करती है। लावण्या ने अपनी जीत का श्रेय सरीना फ़ाउण्डेशन को दिया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे