भरतपुर 2 सितंबर
भरतपुर पुलिस रेंज द्वारा दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 681 अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

भरतपुर. विगत 31 अगस्त से 1 सितंबर के मध्य दो दिवसीय एरिया डॉमीनेशन अभियान के तहत पुलिस द्वारा भरतपुर रेंज के जिला भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, डीग और गंगापुर सिटी पुलिस ने कुल 681 अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की। रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि अपराधियों के विरूद्ध चलाए गए एरिया डॉमीनेशन अभियान के तहत भरतपुर रेंज के सभी 6 जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर से लेकर कानि० स्तर के कुल 1273 पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की 307 टीमों ने लगभग 1309 स्थानों पर दबिश देते हुए कुल 681 वांछित अपराधी/असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 11 महिला अत्याचार के प्रकरणों में वांछित अपराधी, 155 स्थाई वारंटी/उद्धघोषित अपराधी/गिरफ्तारी वारंट में वांछित अपराधी, 28 जघन्य वारदातों में वांछित अपराधी, 103 सामान्य वारदातों में वांछित अपराधी, 8 आदतन वांछित अपराधी, 13 इनामी अपराधी, 9 आर्म्स एक्ट/एनडीपीएस/आबकारी प्रकरणों में वांछित, 10 वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 278 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में और 68 व्यक्तियों को नवीन दर्ज प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अवैध हथियार रखने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं 1 देशी कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस, 1 टोपीदार एकनाली बंदूक मय हथियार बनाने के औजर जब्त किये गए। अवैध शराब का धंधा करने वाले 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2212 देशी पव्वा, 114 अग्रेजी पव्वा, 18 लीटर हथकड शराब, 58 बीयर बोतल अवैध, 30 बीयर केन शराब बरामद की गई एवं 5380 रूपये जब्त किये गये। अवैध खनन के मामले में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर 58 टन अवैध खनन सामग्री जब्त की गई एवं 4 वाहन जब्त किये गये। साथ ही अन्य स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के तहत 41 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे