भाकपा माले पड़वा प्रखंड सचिव पवन विश्वकर्मा ने प्रेस बयान जारी कर बताया की प्रखंड के ग्राम पंचायत कजरी के ग्राम सखुआ आदिवासी टोला विश्वनाथ सिंह के घर पास लगे हुए जलमिनार विगत चार माह से अधिक दिनों से खराब पड़े होने से ग्रामीण जनता के साथ जानवरों को भी पानी पीने के लिए परेशानी हो रही

________
पड़वा (पलामू) भाकपा माले पड़वा प्रखंड सचिव पवन विश्वकर्मा ने प्रेस बयान जारी कर बताया की प्रखंड के ग्राम पंचायत कजरी के ग्राम सखुआ आदिवासी टोला विश्वनाथ सिंह के घर पास लगे हुए जलमिनार विगत चार माह से अधिक दिनों से खराब पड़े होने से ग्रामीण जनता के साथ जानवरों को भी पानी पीने के लिए परेशानी हो रही है इस संबंध में महिला स्वय सहायता समूह के सदस्य रुबी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत के मुखिया रेणु देवी और गांव के जल सहिया को कई बार जानकारी देने के वावजूद कोई समाधान नहीं हुआ!
श्री विश्वकर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद से आग्रह किया है कि बंद पड़े उक्त जलमीनार को अविलंब बनवाया जाए ताकि ग्रामीण जनता को पानी की किल्लत से निजात मिल सके!

जारीकर्ता
पवन विश्वकर्मा
सचिव
भाकपा माले पड़वा प्रखंड कमिटी

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू झारखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!