दिनांक 04.07.2023 को भाजपा के युवा नेता दुष्यंत शर्मा एवं युवा नेत्री मालविका मुद्गल (मौली) ने राजाखेड़ा और मरैना में भाजपा की बूथ लेवल बैठक में हिस्सा लिया। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार एवं बूथ को केसे मजबूत कर सकते है इस विषय पर सार्थक चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष की उपलब्धियां और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। और मेरा बूथ सबसे मजबूत करने की रणनीति बनाई।हमारा सार्थक प्रयास रहेगा की हम राजाखेड़ा की सभी बूथों को मजबूत कर,सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को एकजुट कर राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से स्वच्छ भाजपा सरकार बनाए।दुष्यंत शर्मा ने कहा की राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार का झंडा लहराकर ही मानेंगे इसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।मालविका मुद्गल ने कहा की राजाखेड़ा क्षेत्र को सबसे पिछड़े इलाकों में गिना जाता है।इसलिए राजाखेड़ा के हर बूथ को मजबूत कर, हम भाजपा की सरकार बनाकर राजाखेड़ा को विकास की ओर ले जाने के लिए प्रगतिशील कार्य करेंगे।