भाजपा नेता नागवेन्द्र सिंह ने दिखाया संगठनात्मक कौशल
कल आये लोकसभा चुनाव परिणामों में जिले के राजाखेड़ा निवासी भाजपा नेता नागवेन्द्र सिंह का संगठनात्मक कौशल देखने को मिला है| पंजाब के चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में भाजपा नेता नागवेन्द्र सिंह को पार्टी संगठन द्वारा पंजाब की होशियारपुर लोकसभा की दसुहा विधानसभा में चुनाव प्रभारी लगाया गया था, करीब 25 दिन के दसुहा विधानसभा में प्रवास के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर स्थानीय भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनीता सोमप्रकाश के समर्थन में अधिक से अधिक समर्थन जुटाने के लिए रणनीति तैयार की और संगठन को फीडबैक दिया| इस बार भाजपा को पंजाब में दोहरी परेशानी का सामना करना पड रहा था क्योंकि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी किसान आंदोलन के कारण उपजी नाराजगी और शिरोमणि अकाली दल से अलग होकर पहली बार लोकसभा चुनाव लड रही थी| इस चुनौती से निपटने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खाका तैयार कर उसे ग्राउंड पर अमलीजामा पहनाया गया, बूथ और पन्ना प्रमुख के स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के विशेष तौर कार्य किया गया| इसी के परिणामस्वरूप कल आये परिणामों में होशियारपुर लोकसभा में पार्टी को भले ही हार का सामना करना पडा हो लेकिन दसुहा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को करीब 4 हजार मतों से जीत मिली है| नागवेन्द्र सिंह ने पार्टी की दसुहा विधानसभा में जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता से मेहनत करने का फल बताया है| गौरतलब है कि पंजाब में भाजपा पहली बार अकाली दल के गठबंधन खत्म होने के बाद राज्य की सभी सीटों पर लोकसभा लडी है, जिसमें पार्टी को लोकसभा की किसी सीट पर विजय भले ही मिल पाई हो लेकिन पार्टी ने 18.56% मत हासिल कर राज्य में अपनी जडें गहरी की है|
भाजपा की जीत पर मनाया जश्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को लगातार तीसरी बार बहुमत मिलने, जोधपुर से केन्द्रीय गजेन्द्र सिंह शेखावत, कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित पार्टी के अन्य नेताओं की शानदार जीत पर नागवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राजाखेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई कर जश्न मनाया गया|संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा