भाजपा मंडल चिंतपुरनी ने मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में त्रिदेव सम्मेलन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र ने लिया भाग।

चिंतपूर्णी (मनोज डोगरा)
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी चिंतपूर्णी मंडल के समस्त 102 बूथों के त्रिदेवों 23 ग्राम केंद्र प्रमुखों, 5 सेक्टर प्रभारीयों चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक तथा जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने तथा व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से बनाए रखने के लिए आईटी विभाग चिंतपुरनी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विशेष रुप से मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलबीर सिंह की गरिमामई उपस्थिति में में भाग लिया।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह ने कहा की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की जनता विधायक बलबीर सिंह के कार्यों से खुश है और वह अपने कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनावों में अपने प्रत्याशी को पुनः जीत हासिल करेंगें।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मिशन रिपीट 2022 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। और उन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। तथा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके साथ है जिसके बल पर वह निश्चित रूप से अपने क्षेत्र में जीत हासिल करेंगें
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम मन्हास, महामंत्री महेश मेहता, महामंत्री रविंदर दिवेदी महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय obc मोर्चा कार्यकारणी सदस्य एडवोकेट रमेश चौधरी, प्रदेश obc मोर्चा कार्यकारणी सचिव एडवोकेट राजकुमार धनोटिया, प्रदेश ओबीसी मोर्चा कोषाध्यक्ष एडवोकेट रितेश पलियाल, प्रदेश कार्यकारिणी शंभू गोस्वामी, प्रदेश कार्यकारणी महिला मोर्चा सदस्या नर्मदा जस्वाल, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बशीर मुहम्मद, जिला obc अध्यक्ष जयदेव खट्टा, तथा सभी त्रिदेव, सभी ग्राम केंद्र प्रमुख, सभी सेक्टर प्रमुख, समस्त आईं टी टीम, महिला मोर्चा सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!