भामाशाह कुसुम हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राजकीय विद्यालय बहरामदा में 25 लाख की लागत से दो कमरे व बरामदे का किया भूमि पूजन

भामाशाह कुसुम हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राजकीय विद्यालय बहरामदा में 25 लाख की लागत से दो कमरे व बरामदे का किया भूमि पूजन

भरतपुर.जिले की तहसील नदबई के गांव बहरामदा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुसुम हेल्थ केयर द्वारा भामाशाह के तौर पर दो कक्षाकक्ष और बरामदे का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका बुधवार को पंडित दिलीप शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन कराया गया।स्कूल प्रधानाचार्य मधुबाला दीक्षित ने बताया कि स्कूल में बच्चों के बैठक व्यवस्था के लिए कमरे कम होने के कारण बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन बच्चों की परेशानी को देखते हुए कुसुम हेल्थ केयर द्वारा भामाशाह के तौर पर करीब 25 लाख रुपए की लागत से स्कूल में दो कक्षाकक्ष और बरामदे का निर्माण कराया जा रहा है। स्कूल में वर्तमान में ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत है तथा विद्यार्थियों के लिए कक्षा-कक्षों के अभाव में अध्ययन के दौरान बैठने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कक्षा कक्ष का निर्माण होने के बाद बच्चों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर हुकुम सिंह,नैमचंद शर्मा,थान सिंह, उप प्रधानाचार्य हजारीलाल शर्मा, यादव चन्द्र लवानियां, शांति स्वरूप गुप्ता, विक्रम सिंह मीणा,एकता वार्ष्णेय, वेदप्रकाश पाठक, योगेश देशवाल, गिरीश कुमार, इंदिरा, सुनीता, दुर्गा देवी गोविंद सिंह, भरतसिंह, सावित्री देवी,सतीश कुमार सहित कुसुम हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार व प्रतिनिधि कृष्णकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!