भारत के 16955 थानों में से म. प्र. के जिला बैतूल के चोपना थाना 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित हुआ

भारत के 16955 थानों में से म. प्र. के जिला बैतूल के चोपना थाना 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित हुआ

REPOTER BY –  शेख मोईनुद्दीन  , बैतूल

भोपाल – भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष देश के सभी थानों का मूल्यांकन कर 10 सर्वश्रेष्ठ थाना का चयन किया जाता है , इसी तारतम्य में वर्ष 2022 में थाना चोपना जिला बैतूल को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित किया गया है । इसकी घोषणा 20 जनवरी 2023 को बी.पी.आर.डी द्वारा अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक सम्मेलन , नई दिल्ली में की गयी है । उक्त सम्मेलन में भाग लेने पहुँचे म.प्र. के पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा यह जानकारी दी है ।

रा.अ.अ. ब्यूरो के ए.डी.जी. श्री चंचल शेखर द्वारा बताया गया की गृह मंत्रालय , भारत सरकार सर्वश्रेष्ठ थानों के चयन हेतु सर्वप्रथम आपराधिक आकड़ों के आधार पर महिलाओं , कमजोर वर्ग , संपत्ति संबंधी अपराध तथा गुमशुदा व अज्ञात शवों के प्रयासों के निराकरण के आधार पर प्रत्येक राज्य से 03 थानों का चयन किया , चयनित सभी थानों का मूल्यांकन थानों के वार्षिक अभिलेख एवं मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर किया जाता है , जिसमें अपराधों की रोकथाम कानून-व्यवस्था की स्थिति पुराने मामलों के निपटारे , सामुदायिक पुलिसिंग , अपराधों की दोषसिद्धि एवं गृह मंत्रालय द्वारा चयनित स्वतंत्र टीम द्वारा थाना क्षेत्र के लोगो , व्यापारियों , शिकायकर्ता लोगों से पूछताछ कर मूल्यांकन किया जाता है । इस कड़ी में थाना चोपना जिला बैतूल ने देश के सभी थानो में छठवां स्थान प्राप्त किया है ।

कोविड़ 19 के कारण बी. पी. आर. डी. द्वारा दो वर्ष पश्चात सर्वश्रेष्ठ थाना चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है । पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला बैतूल की पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं तत्कालीन चोपना थाना प्रभारी श्री अब्दुल रउफ खान व समस्त स्टाफ को बधाई दी है तथा म. प्र. के अन्य थानों को भी इसी स्तर का उत्कृष्ठ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये गये है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!