भरतपुर 20 अगस्त
भुसावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजीव गांधी की जयंती
भरतपुर.जिले के भुसावर कस्बा स्थित रघुनाथ गार्डन में मंगलवार को स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज पाहड़िया के मुख्य आतिथ्य में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी की अध्यक्षता में मनाई गई। पूर्व सरपंच सतीश पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को युग दृष्टा व कंप्यूटर क्रांति का जनक बताया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहन लाल सैनी के सानिध्य में सभी कांग्रेस जनों ने एक वट वृक्ष का रोपण कर वृक्ष वृद्धि, सर्व समृद्धि के साथ-साथ सघन वृक्षारोपण करने का प्रदेश वासियों से आह्वान किया। वृक्ष लगाने व वृक्षो के सुरक्षित लालन पालन करने की शपथ ली। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह पांडेय, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज पहाड़िया, गंगाराम पांडेय, भूरा जाटव ठेकेदार, अशोक जोशी, सतीश शर्मा, सुरेश शर्मा, नौरंग मीना, हुकम सैनी, खेम जैन सहित अनेक कांग्रेस जन व पदाधिकारी उपस्थित थे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे