भूमि पूजन कार्यक्रम में चकनार पहुंचे खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा…

भूमि पूजन कार्यक्रम में चकनार पहुंचे खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा*

 

छुईखदान विकासखंड के अन्तर्गत आने ग्राम पंचायत चकनार पहुंचे खैरागढ़ विधानसभा के लोकप्रिय सरल सहज मिलनसार व्यक्तित्व के धनी विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों नरवा,गरूवा ,घुरवा बारी के माध्यम से स्वंय सहायता समूहों के महिलाओं को रोजगार अच्छा का अवसर दिया है। जहां से वर्मी कम्पोट खाद बनाकर महिलाएं अपना समूह का नाम रोशन कर रही है। इनके अलावा गोबर से दैनिक जीवन में उपयोगी सामग्री का निर्माण किया जा रहा है।क्षेत्र की महिलाओं के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करुंगी। ग्राम पंचायत चकनार तालाब में महिला घाट पर पचरी निर्माण कार्य के हेतु तीन लाख रुपए एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु छै लाख पच्चास हजार रुपए की घोषणा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ,मोती साहू, नीलांबर वर्मा विधायक प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत चकनार के जनप्रतिनिधि , कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!