भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिहिया-पीरो स्टेट हाईवे पर तेंदूनी-अरैया टोला गांव के पास रीगल ढाबा के समीप मैजिक सवारी वाहन पर महिला की मौत होने के बाद उसका शव अंतिम संस्कार के लिए बक्सर ले जा रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के रहने वाले थे। मृतकों में क्रमशः कृष्ण सिंह उम्र 40 वर्षीय पिता बबन सिंह, कमलेश सिंह उम्र 35 वर्षीय पिता बिंदेश्वर सिंह और रामलाल सिंह पिता स्वर्गीय मुसाफिर सिंह शामिल हैं। घटना में आधा दर्शन लोग घायल भी हैं। जिनका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद पांच घायलों को आरा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीएम संजीत कुमार,सीओ विश्वजीत निलांकार,थानाध्यक्ष विगाऊ राम सहित धनगाई थाने की पुलिस बल के जवान छवरही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुशवाहा और ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों का इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम सहित अन्य अधिकारी राहत बचाव में जुटे हुए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया का निवासी रामलाल सिंह की पत्नी की मृत्यु होने के बाद उनका शव को अंतिम संस्कार के लिए मैजिक सवारी वाहन से बक्सर ले जाया जा रहा था। इसी बीच मैजिक वाहन का टायर फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि आधा दर्शन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। जबकि घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वही अनुमंडलीय और रेफरल अस्पताल में डॉक्टर घायलों के इलाज में जुटे रहे।

R9 भारत सुधीर कुमार की रिपोर्ट जगदीशपुर