रीवा ब्रेकिंग
रीवा जिले के हनुमना मे नगरीय निकाय चुनाव हार जाने के कारण मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष हनुमना एवं कांग्रेस के नगर परिषद हनुमना वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हरिनारायण गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

आज नगर परिषद के चुनाव परिणाम की घोषणा हुई जिसमे उनकी हार हो गई। हरिनारायण गुप्ता का आज हार्ड अटैक से निधन हो गया। परिणाम के तत्काल बाद उनके सीने में दर्द उठा जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हनुमना अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रीवा रेफर कर दिया। रीवा में उनका निधन हो गया वहीं इस घटना से रीवा कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है।