मंडल टोला में किसानों के द्वारा खेतों में पड़ाली जलाया ज रहा था

REPORT BY – SUMLESH KUMAR-

हमारे खगड़िया संवाददाता सुमलेश कुमार यादव ने बताया कि पिरनगरा पंचायत में बुधवारी जांच के दौरान योजना की जांच कम और सम्मान ज्यादा पाने में लगे दिखे जिला कृषि पदाधिकारी शैलेश कुमार । जानकारी के मुताबिक पीरनगरा में बुधवारी जांच के लिए जिला कृषि पदाधिकारी शैलेश कुमार पहुंचे जहां एक तरफ वह योजनाओं की जांच कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ केहर मंडल टोला में किसानों के द्वारा खेतों में पड़ाली जलाया ज रहा था लेकिन वह अनभिज्ञता जाहिर किए। वहीं लोगों हमारे संवाददाता से बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी योजनाओं की जांच कम करते हैं और फोटो खिंचवाने में आगे रहते हैं उन्होंने ने सम्मान पाने में व्यस्त दिखे।

जिला कृषि पदाधिकारी शैलेश कुमार की इस तरह के कारनामा से लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं थी लोगों ने कहा जिला कृषि पदाधिकारी जांच के नाम करते हैं खानापूर्ति जब कोई उक्त पदाधिकारी से सवाल करते थे तो वह सवाल का जबाव नहीं देकर उनके उपर फफकने लगते थे। पंचायत में जांच के दौरान उनके साथ मुखिया श्रीमती मंजू देवी भी नजर आए फिर मुखिया मंजू देवी के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी शैलेश कुमार को बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र, पैक्स गोदाम, विद्यालय, 15वें वित्त योजना, षष्टम वित्त योजना, मनरेगा योजना,नल जल योजना, अस्पताल, खाद्यान्न, खाद बीज दुकान इत्यादि का निरीक्षण किया इसके संबंध में उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार किया। वहीं माननीय मुखिया जी के द्वारा कृषि पदाधिकारी को बताया गया कि अस्पताल में डिलीवरी पेशेंट के लिए चाय नाश्ता इत्यादि की सुविधा नहीं है मौके पर:- मुखिया श्रीमती मंजू देवी, पंचायत सचिव कृष्णनंदन प्र गुप्ता,लेखापाल विपिन यादव,कार्यपालक अमित कुमार, आवास सहायक सज्जन कुमार,कृषि सलाहकार राम प्रकाश चौधरी, शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार,राजद नेता कृष्णा यादव, वार्ड सचिव अभिमन्यु अंजन , संगम कुमार,बिट्टू कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!