लोकेशन सीतापुर
रिपोर्ट रंजीत प्रजापति
स्लग- मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु नगर में निकाली गई शोभायात्रा
एंकर- कोतवाली परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी द्वारा की गई मूर्ति स्थापना,स्थानीय कोतवाली स्टाफ सहित नगर के लोग हुए शोभायात्रा में शामिल
वी/ओ- कोतवाली सिधौली परिसर में हुए नवनिर्मित मंदिर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में नगर में निकाली गई शिव बारात आचार्य मनीष पांडेय के नेतृत्व में विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार मूर्ति स्थापना हेतु नगर में शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मंदिरों से होती हुई वापस कोतवाली परिसर पर आकर संपन्न हुई यजमान कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव अपने परिवार मां पार्वती गणेश जी कार्तिकेय जी नंदी जी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विगत 6 जुलाई से विद्वान आचार्य द्वारा चल रही है जो भंडारे के साथ सम्पन्न हो जायेगी इस अवसर पर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी अपराध निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार पंकज उप निरीक्षक सोमवीर सिंह , उदयवीर , संजीव कुमार सहित समस्त कोतवाली स्टाफ तथा नगर के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे ।