मनीष भान सिंह राजस्थान ओलंपिक संघ कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित
भरतपुर। जिला वेट लिफ्टिंग संघ के सचिव व कोच मनीष भान सिंह को राजस्थान ओलम्पिक संघ कार्यकारिणी में सदस्य निर्वाचित किया गया हैं। मनीष भान ने वेट लिफ्टिंग में भरतपुर को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई मैडल दिलवाये हैं। जिला ओलम्पिक संघ के सचिव कृपाल सिंह ठेनुआं, अध्यक्ष तेजवीर सिंह व वेट लिफ्टिंग संघ ने उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी व स्वागत किया। कृपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान ओलम्पिक संघ की कार्यकारिणी में भरतपुर को प्रथम बार स्थान मिला है। इससे जिले में खेलों को और बढ़ावा मिलेगा।।
भरतपुर से हेमंत दुबे