मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इंडिया के सीईओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने राजस्थान के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

भरतपुर 14 सितंबर

मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इंडिया के सीईओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने राजस्थान के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

भरतपुर.मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इंडिया के सीईओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से राजभवन में की औपचारिक मुलाकात । इस अवसर पर उपाध्याय ने राज्यपाल को अपनी संस्था की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इंडिया न केवल रिकॉर्ड बनाने और मान्यता देने का कार्य कर रहा है, बल्कि यह विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने का भी कार्य कर रहा है। इसके साथ ही, राज्यपाल से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के क्षेत्र में आने का अनुरोध किया गया ,ताकि वे वहाँ की सांस्कृतिक धरोहर, कला और प्रतिभाओं से अवगत हो सकें। इस भेंट के दौरान दोनों ने राज्य में शिक्षा, संस्कृति और विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की। राज्यपाल बागडे ने उपाध्याय की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संस्था के कार्यों की सराहना की।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!