महिलाए एकजुट होकर पूर्ण शराब बंदी करने व अवैध शराब बिक्री रोकने को लेकर एएसपी नेहा पांडे को सौंपा ज्ञापन सौंपा

महिलाए एकजुट होकर पूर्ण शराब बंदी करने व अवैध शराब बिक्री रोकने को लेकर एएसपी नेहा पांडे को सौंपा ज्ञापन सौंपा

बीते 02 अगस्त दिन बुधवार को ग्राम पंचायत पंडरिया सरपंच ज्योति जंघेल के नेतृत्व में पंडरिया, ओटेबंद सहित अन्य गांव के समुह कि महिलाए एक जुटकर होकर पूर्ण शराब बंदी कराने एवम अवैध शराब बिक्री रोकने के विषय को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़ पहुंचकर अतरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से बताया कि – प्रदेश सरकार द्वारा पवित्र गंगा जल की कसम खाकर पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था उसे पूरा किया जाए साथ ही पूर्ण शराब बंदी लागू होने तक जहा जहा गांव गलियों दुकानों में अवैध शराब बिक्री करने वाले के ऊपर तत्काल रोक लगाकर उन पर कड़ी करवाई की जाए.


पंडरिया सरपंच ज्योति जंघेल ने कहा की गॉव -गॉव पारा महौले मे अवैध शराब बिक्री बढ़ गई है जिससे महिला उत्पीड़न बच्चियों में छेड़छाड़ सड़क दुर्घटना शारीरिक एवं मानसिक तनाव जैसी घटनाएं बढ़ रही है. छोटे-छोटे बच्चे नशाखोरी का शिकार होते जा रहे हैं. बेटियों के साथ अमानवीय और पशु चर घटनाओं का क्रम बढ़ता जा रहा है.पूरी बातो को सुनने के बाद अतरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने पूर्ण शराब बंदी विषय को उच्च अधिकारियों तक पहुंचने और अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालो पर कार्यवाही करने का आश्वाशन महिलाओ को दी गई.

ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच ज्योति जंघेल,बिना जंघेल , बासन बाई,प्रेम बाई,यशोदा जंघेल,चमेली बाई,सुखिया, डूबिन बाई, तुकेश्वरी जंघेल ,सुनीता,अनीता,प्रतिमा,उमाबाई,बिना बाई,इंद्राबाई सहित अन्य महिलाए उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!