मितानिनों का शाल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान

Riport By-महेंद्र अग्रवाल

रायगढ़:नगर निगम के पूर्व सभापति एवम वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने मितानिन दिवस के अवसर पर बैकुंठपुर सामुदायिक भवन (सिलाई केंद्र) में बैकुंठपुर बावली कुंआ ,गौशाला पारा एवम रामभाठा क्षेत्र के मितानिनों का शाल एवम श्रीफल भेंट कर सम्मान किया, उक्त अवसर पर मितानिनों के द्वारा कोरोना काल में उनके द्वारा की गई स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार से बताया एवम कुपोषण तथा गर्भवती माताओं के सेवा कार्य में मितानिनों की भूमिका को अहम बताया है,सम्मान समारोह के अवसर पर पूर्व पार्षद ज्ञानू मोदी,भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक सौरभ चौधरी,भाजपा कार्यकर्ता लल्ला देवांगन,मितानिन ,सुपर वाइजर तथा मितानिन बहन राधा यादव,शकुंतला पटनायक,नयन तारा यादव,अंजली ठाकुर, सैनी दीदी सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!