मुंबई से दीदी को मिलने कोलकाता जा रहे नाबालिग को मुंबई मेल से बरामद कर चाइल्ड लाइन को सौंपा…

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से=महेन्द्र अग्रवाल R 9 भारत रेसुब रायगढ़ की मानवतावादी सोच : मुंबई से दीदी को मिलने कोलकाता जा रहे नाबालिग को मुंबई मेल से बरामद कर चाइल्ड लाइन को सौंपा

 

रायगढ़। रेसुब ने मुंबई हावड़ा सुपरफास्ट मेल से अपने घर मुंबई के थाणे जिले के एक गांव से निकल कर कोलकाता अपनी दीदी के घर उससे मिलने निकले एक बारह वर्ष के नाबालिक को बरामद कर रायगढ में सही सलामत उतारने में उल्लेखनीय कार्य कर उसके परिजनों को सूचित कर चाइल्ड लाइन रायगढ को सूपुर्द कर दिया है। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि कल 14 जुलाई को रेसुब बिलासपुर के कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुआ कि मुंबई के थाणे जिले के ग्राम बीगा ऐरोली थाना रबाड़े से एक 12 वर्षीय नाबालिक बालक अपने घर से दीदी के घर कोलकाता जाने ट्रेन क्रमांक 12809 मुंबई हावड़ा सुपरफास्ट मेल से निकल गया है।

सूचना पर बिलासपुर रेसुब पोस्ट में पदस्थ हेड कांस्टेबल बीके टंडन जो स्कॉर्ट पार्टी के साथ नाबालिक बालक को साथ लाने की रायगढ़ पोस्ट को बताया तो हरकत में आई रेसुब ने टीम को अलर्ट किया। जैसे ही गुरुवार 14 जुलाई को मुंबई मेल प्लेटफार्म नंबर एक में आई हेड कांस्टेबल डी एस सिदार ने ट्रेन को अटेंड कर नाबालिक बच्चे को कब्जे में लेकर सुरक्षित पोस्ट ले आये। इसकी सूचना उसके मुंबई स्थित परिजनों को देने के बाद स्थानीय चाइल्ड लाइन को भी सूचित किया गया। चाइल्ड लाइन से चेतन्य प्रसाद यादव तत्काल रेसुब पोस्ट पहुँच नाबालिक बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण के बउपरांत चाइल्ड लाइन के हवाले रायगढ स्टेशन मास्टर की उपस्थिति में सूपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!