भरतपुर 13 अगस्त
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

भरतपुर.राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को भरतपुर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा झील का बाड़ा स्थित हैलीपेड पहुंचे जहां प्रभारी सचिव शुचि त्यागी, जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव व पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने करौली के पांचना बांध से गंभीर नदी में आए पानी, जलभराव से उपजे हालात व बचाव कार्य की विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र करौली, बयाना और भरतपुर को लेकर चर्चा की,तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए।इस दौरान संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, आईजी राहुल प्रकाश सहित समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे