मृत गौबंश को सम्मानपूर्वक कराया जाए भूमिगत। अंजनी पाराशर
बाड़ी:_ 15 जनवरी 25 बुधवार को हिंदू जागरण मंच खंड बाड़ी में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अंजनी पाराशर के नेतृत्व में खंड संयोजक भोला सिंह परमार के द्वारा उपखंड अधिकारी बाड़ी को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग रखी कि मृत गौबंश को नगर पालिका द्वारा सम्मानपूर्वक भूमिगत कराया जाए। सर्दी के मौसम में भूख से पीड़ित, बीमारी से ग्रसित, सड़क दुर्घटना में लगातार हो रही घटना दुर्घटना से गौबंश मरते हैं जिनको नगर पालिका द्वारा इधर उधर फेंक दिया जाता है। जो हिंदू समाज के लिए बहुत अपमान जनक है। जिसको हिंदू समाज किसी भी स्थिति परिस्थिति में सहन नहीं करेगा।आगे से मृत गौबंश को सम्मानपूर्वक भूमिगत कराया जाए। इसी क्रम में आगामी 22 जनवरी 25 बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर पूर्व की भांति बाड़ी शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर उपखंड अधिकारी को सूचना प्रेषित की। सूचना के माध्यम से उपखंड अधिकारी को अवगत कराया कि यह शोभायात्रा मां राजराजेश्वरी कैला माता मंदिर से 22 जनवरी 25 बुधवार को दोपहर 12 00 बजे आरम्भ होगी जो शहर के प्रमुख मार्ग अंबेडकर पार्क होते हुए हॉस्पीटल चौराहा, सब्जी मंडी, लुहार बाजार से किला गेट होकर दाऊजी मंदिर पर समापन किया जाएगा। इसके उपरांत भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने एवं सनातन बोर्ड को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर शहर के गणमान्य बंधुओं के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिला टोली के आर्थिक आयाम से मनोज भोले स्वर्णकार, सूचना मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा, प्रचार मंत्री मनोज शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य महेश पाराशर, जिला संरक्षक चिम्मन दास,बाड़ी खंड सह संयोजक महावीर कुशवाह,अमित लवानिया मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर