युवक की मौत परिजनों ने हत्या की आशंका जताई.
पाण्डु से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
फ़ोटो :- रोते – विलखते परिजन.
झारखण्ड पलामू :– पांडू थाना क्षेत्र के डाला कला निवासी छबी पासवान का 20 वर्षीय पुत्र सूरज पासवान का बीते रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. यह घटना उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मलवरिया गांव के पास की है. बताया जाता है कि डाला कला के मुन्ना पासवान शनिवार की रात्रि में टैम्पू (जेएच 03जेड 9818) से उंटारी रोड़ स्टेशन जाने के नाम पर सूरज पासवान को खेत मे सोने के क्रम में उठाकर ले गया.इस दौरान उंटारी थाना क्षेत्र के ग्राम मलवरिया मोड़ के पास गेहूं के खेत में सूरज पासवान को घायलावस्था में छोड़कर मुन्ना भागना चाह रहा था, इसी बीच मुरमा खुर्द मुखिया राजमणी सिंह व उंटारी रोड जिपसदस्य मनोज कुमार सिंह ने टेम्पू चालक मुन्ना से रोक कर पुछताछ किया एवं ईलाज कराने ले जाने को कहा, चालक मुन्ना ने ईलाज कराने नहीं ले जाकर विपरीत दिशा की ओर उंटारी रोड तरफ भागने लगा, जिसे देख जिप सदस्य मानोज सिंह ने उंटारी थाने को सूचना दिया वहीं टेंपू का पीछा करते हुए करकट्टा पहुंचा तभी टेंपू चालक ने कुल्ही से करकटा जाने वाले सड़क में खून से लथपथ सूरज को फेंक दिया और पकड़ाने की डर से टेंपू को करकटा पंचायत भवन पास छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया. उधर उंटारी रोड पुलिस ने सूरज पासवान का शव कुल्ही पहाड़ी के पास से बरामद किया और करकटा पंचायत भवन के पास सड़क किनारे खड़े टैम्पू को भी बरामद कर लिया.टेंपू में एक मोबाइल भी मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.इस मामले में पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की यह हत्या है या सड़क दुर्घटना.रविवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.शव डाला कला पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया.मां सिपातो देवी का रो-रो कर बुरा हाल है.परिजन का कहना है कि सड़क दुर्घटना नहीं साजिश के तहत सूरज की हत्या की गई है .