एंकर – सेना में संविदा पर भर्ती के लिए केन्द्र सरकार और सेना के अग्निपथ योजना का गुरुवार को जमालपुर में जमकर विरोध हुआ। साफियासराय चौक पर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सड़क पर बांस बल्ला लगा व आगजनी कर विरोध जताया। जानकारी के मुताबिक ये अभ्यर्थी सेना में संविदा के आधार पर होनेवाली भर्ती का विरोध कर रहे थे।
इस दौरान एनएच 80 और जमालपुर मुंगेर पथ पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया।
अभ्यर्थियों ने बताया कि इस योजना के तहत केवल चार वर्ष की अवधि के लिए नौकरी दी जानी है। सेना में शामिल होकर देश की सेवा की जज्बा रखनेवाले युवाओं ने 2 साल से सेना में भर्ती नहीं होने की बात भी बता रहे थे।
जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी सुबह 07:45 पर ही सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि इस दौरान साफियासराय, यातायात पुलिस एवं जमालपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच अभ्यर्थियों को समझा बुझाने का प्रयास कर रहे थे, परंतु अभ्यर्थियों के आक्रोश के आगे किसी की एक नहीं चल रही थी।