राजकोट मण्डल में वगडिया यार्ड में ट्रैक लिंकिंग कार्य के चलते रीवा से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली राजकोट-रीवा-राजकोट एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त

सतना रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे, राजकोट मण्डल के सुरेन्द्र नगर-राजकोट रेलखण्ड पर वगडिया स्टेशन के यार्ड में ट्रैक के लिंकिंग, इंसर्शन और डिसमेंटलिंग के कमीशनिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य की अवधि के दौरान इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पश्चिम मध्य रेल के रीवा स्टेशन से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 22937/22938 राजकोट-रीवा-राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी की विस्तृत जानकारी निम्न है।

गाड़ी संख्या 22937/22938 राजकोट-रीवा-राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

गाड़ी संख्या 22937 राजकोट से रीवा एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 02.01.2022 और 09.01.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन राजकोट और वापसी में गाड़ी संख्या 22938 रीवा से राजकोट एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 03.01.2022 और 10.01.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा से निरस्त रहेगी।

अतः रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ से जानकारी प्राप्त करके ही यात्रा प्रारंभ करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!