राजाखेड़ा के दिघी गांव में कंडो के बिटोरों में लगी आग,घंटों प्रयास के बाद दमकल ने किया काबू

राजाखेड़ा,धौलपुर

राजाखेड़ा के दिघी गांव में कंडो के बिटोरों में लगी आग,घंटों प्रयास के बाद दमकल ने किया काबू

 

राजाखेड़ा उपखण्ड के दिघी गांव में शुक्रवार रात में स्टेट हाइवे के किनारे रखे कन्डौ के विटौरो में आग लग गई।जानकारी के अनुसार घटना रात्रि करीबन दस बजे की बताई जा रही है जब राजाखेड़ा पुलिस ग्रस्त देने निकली तब दिघी के पास आग लगी दिखाई दी।आग को देखकर पुलिस ने नगर पालिका राजाखेड़ा के फायर ब्रिगेड चालक बच्चन सिंह को आग सूचना रात्रि करीब दो बजे पर दी।फायर ब्रिगेड चालक बच्चन सिंह ने फायर कर्मी राजकुमार,कुलदीप सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।जब तक आग ने विराट रूप धारण कर लिया गया था।और आग की लपटें लगातार वहां पड़े हुए सूखे ईंधन में लगने लगी।जिसके बाद पहुंची दमकल ने घंटों प्रयास के बाद कन्डौ के विटौरो में लगी आग पर काबू पाया।आग की सूचना ग्रामीणों को लगते ही गांव में हड़कंप मच गया और जब तक सूचना पर दमकल पहुंचती तब तक तो कंडो के बिटोरों को आग की लपटों ने अपनी चपेट में लेकर जलाकर खाक कर दिया था अच्छा हुआ की आग समय रहते ही बुझ गई नहीं तो बहुत ग्रामीणों का बहुत नुकसान हो सकता था।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!