राजाखेड़ा जान से मारने की नीयत से गांव के दबंग लोगों ने षडयंत्र रचकर

राजाखेड़ा जान से मारने की नीयत से गांव के दबंग लोगों ने षडयंत्र रचकर एक राय होकर गला घोटने का प्रयास। गले में गंभीर चोटे आंखों में मिर्च झोंकने की वजह से आंखों में जलन जानलेवा हमले में घायल ने राजाखेड़ा थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज। राजाखेड़ा क्षेत्र के अम्बरपुर गांव के निवासी व्यक्ति प्रेम सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। जिन्हें घायल अवस्था में छोड़ दबंग लोग भाग गए। परिजनों ने सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया वहां से घायल को धौलपुर रेफर कर दिया गया। धौलपुर से एसएमएस जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज करने के बाद घर वापस आने पर घायल प्रेम सिंह ने गांव अम्बरपुर के ही निवासी दबंग लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रेमसिंह अपने खेतों पर बाजरा बोने गया था खेत में पड़े बिजली के तारों को लेकर कहा सुनी हो गई गांव के दबंग लोगों ने कट्टा के बटो से जानलेवा हमला कर दिया। आंखो में मिर्च झोंक दी । पुलिस कर रही है जांच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!