राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में सीएचसी पर कराया भर्ती

राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में सीएचसी पर कराया भर्ती

 

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर गैस एजेंसी के पास शनिवार देर शाम एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल युवक को राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक का नाम अजय पुत्र सुखराम उम्र करीब 32 साल निवासी मांगरोल बताया जा रहा है। युवक कहां से कहां के लिए जा रहा था फिलहाल अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। राजाखेड़ा थाने के एएसआई हाकिम सिंह ने बताया कि राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी, युवक को इलाज के लिए राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवक का उपचार चल रहा है वहीं घटना को लेकर युवक के परिजनों को सूचना दी जा रही है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!