राजाखेड़ा नगर मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता के नेतृत्व में आज उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। राजाखेड़ा आगरा एवं राजाखेड़ा धौलपुर मार्ग पर राज्य परिवहन विभाग द्वारा 8 बसें संचालित थी, जो अब 3 बस ही संचालित हैं उनको दोबारा से संचालित करवाने को लेकर शिकायत पत्र दिया गया है, जिसमें नगर मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता ने बताया कि पहले राजाखेड़ा और आगरा और राजाखेड़ा धौलपुर के लिए 8 बसें संचालित थी और अब 3 बस ही संचालित है, इन मार्गों पर अवैध डग्गेमार वाहनों का संचालन हो रहा है जिससे आम आदमी से उल्टा सीधा किराया वसूल करते हैं ,जिससे आम जनता को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर ने बताया कि उक्त मार्गों पर अवैध टैंपो बैन ईको बोलेरो एवं निजी बसें स्थानीय पुलिस के संरक्षण से इन वाहनों का संचालन कराया जा रहा है निजी वाहनों पर रोक लगाकर सरकारी बसें चालू करवाई जाए इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ता अनूप तिवारी ,लक्ष्मीकांत गुप्ता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राजकुमार सोनी, बफ़्फ बोर्ड संयोजक राजू तिवारी ,शिवशंकर परिहार, प्रमोद तिवारी, ऋतिक दीक्षित ,विवेक मुद्गल, मदन राणा, भोला कुशवाहा, अजय ठाकुर, नरेंद्र जैन, रसीद बेग आदि कार्यकर्ता मौजूद है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा