राजाखेड़ा में अतिवृष्टि एवं जल भराव मैं आमजन को
समझाईस कर सावधानी बरतनेकी की अपील

राजाखेड़ा—— पंचायत समिति राजाखेड़ा के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायत एवं गांव के नागरिक से अतिवृष्टि एवं जल भराव के कारण से पानी से सावधान एवं सचेत रहने की अपील की प्रभारी एवं राज्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे जिले भर में अतिवृष्टि एवं जल भराव की अधिकता है जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं नेतृत्व में पूरा जिला प्रशासन एवं उपखंड प्रशासन व थाना अधिकारी वीर सिंह मुस्तैदी से कार्य कर रहे है आमजन की समस्या एवं उसके निवारण के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है इसी श्रृंखला में आज विकास अधिकारी राजाखेड़ा रामदीन गुर्जर एवं प्रभारी राज्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा विभिन्न पंचायत क्षेत्र में जाकर आम जन से समझाइस कर अपील की कि वह पानी भराव क्षेत्र से दूर रहें एवं बच्चों को भी पानी के आसपास न जाने दें इस अवसर पर विकास अधिकारी रामदीन गुर्जर ने कहा की सभी ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक अपने मुख्यालय पर रहकर प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए आमजन की समस्या एवं पंचायत क्षेत्र में सतत निगरानी कर प्रशासन से सामंजस्य बनाए रखें विकास अधिकारी रामदीन गुर्जर एवं प्रभारी एवं राज्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा ग्राम बक्सपुरा ग्राम पंचायत चीलपुरा की रपट पर अत्यधिक चंबल के पानी आ जाने से वहां के नागरिक गणों को सावधानी बरतने एवं पुलिया पर आवागमन नहीं करने की अपील की तथा गांव सुंदरपुर ग्राम पंचायत विनतीपुरा की रपट पर बह रहे पानी से बच्चों को दूर रहने की हिदायत दी गांव
डोयललन का पुरा ग्राम पंचायत विनतीपुरा में पीडब्ल्यूडी की सड़क कट जाने से आवागमन बाधित हो गया एवं टूटी सड़क एवं पानी से आमजन को सचेत एवं सावधान रहने एवं अनाधिकृत उसे पार न करने की अपील की तत्पश्चात गांव के
ढोडिका पूरा में ओवरफ्लो ऐनीकट पर बच्चों को पानी से दूर रहने के निर्देश दिए इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी ग्रामीण जन सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि वार्ड पच उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा