राजाखेड़ा में भारत बन्द के दौरान बाजार बन्द का रहा मिला-जुला असर। राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन ।

राजाखेड़ा में भारत बन्द के दौरान बाजार बन्द का रहा मिला-जुला असर। राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन ।

 

राजाखेड़ा,, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरक्षण के मुद्दे को लेकर जिन लोगों ने भारत बंद का ऐलान किया था।जिसका राजाखेड़ा में रहा मिला-जुलाअसर खुले रहे बाजार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लोगों ने भीमराव अंबेडकर धर्मशाला में बैठक कर वहां से पुलिस चौकी होते हुए मैन बाजार होते हुए जय भीम अंबेडकर के नारे लगाते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।जुलूस के दौरान एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस भी चाक चौबंद रही तथा सुबह से ही चौराहे पर पुलिस व्यवस्था की गई जिससे कोई अशांति ना फैल सके पुलिस जुलूस के साथ-साथ चलते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची उपखंड अधिकारी कार्यालय पर बाउंड्री वाल पर लगे हुए लोहे के गेट को बंद किया गया जहां गेट पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उपखंड अधिकारी के पास अंदर ज्ञापन देने के लिए केवल 5,7 व्यक्तियों को ही अनुमति दी गई जहां अंदर जाकर के उन्होंने राष्ट्रपति के नाम उपखंडधिकारी को ज्ञापन सौपा एवं जुलूस के साथ-साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पर भी आंदोलनकारीयौ द्वारा पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए । राजाखेड़ा में शान्ति पूर्वक निकाला गया जुलूस।संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!