राजाखेड़ा में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा, पंचायत समिति विकास अधिकारी और स्वच्छता प्रभारी ने की साफ- सफाई

 

राजाखेड़ा-:स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2023 के तहत एक दिन, एक घंटा, एक समय थीम पर रविवार सुबह राजाखेड़ा कस्बे में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। यहां स्थानीय पंचायत समिति परिसर में विकास अधिकारी राकेश सिंघल और स्वच्छता प्रभारी एवं राज्य सन्दर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा ने साफ- सफाई कर श्रमदान किया। इस अवसर पर पंचायत समिति विकास अधिकारी राकेश सिंघल ने कहा कि हमें अपने घरों के साथ आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास का वातावरण जितना साफ और स्वच्छ रहेगा उतना ही हम स्वयं भी स्वस्थ रहेंगे। इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश सिंघल के साथ प्रमोद कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!